प्रेस क्लब रुड़की समिति रजि. की ओर से आयोजित कांवड़ शिविर का हवन पूजन के साथ हु समापन

रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
प्रेस क्लब रुड़की समिति रजि. की ओर से कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए आयोजित कांवड़ सेवा शिविर शनिवार को विधिवत हवन-पूजन के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
शिविर के दौरान कई दिनों तक कांवड़ यात्रियों के लिए भंडारे, जलपान एवं अन्य आवश्यक सेवाओं की व्यवस्था की गई। समापन अवसर पर प्रेस क्लब पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हवन में आहुति देकर शिविर के सफल आयोजन के लिए ईश्वर का आभार व्यक्त किया। इस दौरान शिविर में सेवा देने वाले सभी सदस्यों, सहयोगियों एवं भंडारे में योगदान करने वाले लोगों का आभार जताया गया। प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सेवा करना पुण्य का कार्य है और भविष्य में भी क्लब की ओर से इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे। उत्तराखंड सरकार में केबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने प्रेस क्लब पहुंच प्रसाद वितरण किया, वहीं मंत्री प्रदीप बत्रा को प्रेस क्लब की ओर से मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। वही शिविर में सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से करने वाले सभी सफाई कर्मचारीयो को सम्मानित किया गया। शिविर के सफल आयोजन में प्रेस क्लब के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले प्रेस क्लब के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों के सामूहिक सहयोग और समर्पण से ही कांवड़ सेवा शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। वही अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। प्रेस क्लब भविष्य में भी सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों में अपनी भूमिका निभाता रहेगा। जिसमें अध्यक्ष सुभाष सक्सेना व सदस्य, दीपक शर्मा, बबलू सैनी, अनिल सैनी, रियाज कुरेशी, टीना शर्मा, योगराज पाल, संदीप पोहीवाल, सुनील पटेल, अरुण कुमार, गौरव वत्स, नितिन कुमार, दीपक अरोड़ा, शशांक सिंघल, विकास भाटिया, मिक्की, मनोज जुयाल, आयुष, अंकित सोंधी, नफ़ीसुल हसन, इमरान देशभगत आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share