मतदाता सूची में आपत्तियों को लेकर हुई सुनवाई, विधायक जाति और भाजपा नेता जितेंद्र कुमार में भारी नोकझोक

झबरेड़ा। ( आयुष गुप्ता ) झबरेड़ा विधानसभा अन्तर्गत सालियर गांव में भाजपा नेता द्वारा लगाई गई आपत्तियों के बाद मौके पर पहुंचे कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाती और भाजपा नेता जितेंद्र कुमार के बीच तीखी नोकझोक हो गई। विधायक ने नियम विरुद्ध कार्य करने का आरोप लगाया।


विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सालियर स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत मतदाता सूची से संबंधित दावों एवं आपत्तियों की सुनवाई के लिए केंद्र स्थापित किया गया है। यहां एईआरओ (सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी) ग्रामीणों को जारी नोटिसों पर प्राप्त आपत्तियों की जांच एवं सुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान भाजपा नेता एवं बीएल-2 राजीव त्यागी द्वारा लगभग 30 फाॅर्म-7 जमा किए जाने का मामला चर्चा का विषय बन गया। सूचना मिलने पर झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाति मौके पर पहुंचे और उन्होंने इसे निर्वाचन आयोग के नियमों के विपरीत बताते हुए आपत्ति दर्ज कराई। विधायक का कहना था कि नियमानुसार एक व्यक्ति पांच से अधिक फाॅर्म-7 जमा नहीं कर सकता, ऐसे में एक साथ 30 फाॅर्म-7 किस आधार पर स्वीकार किए गए, इसकी जांच होनी चाहिए। विवाद के दौरान भाजपा नेता एवं बीएल-2 राजीव त्यागी स्वयं फाॅर्म वापस लेने के लिए मौके पर नहीं पहुंचे। उनकी जगह जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र कुमार वहां पहुंचे, जहां विधायक वीरेंद्र जाति और मौजूद ग्रामीणों के साथ उनकी तीखी नोकझोंक हो गई। ग्रामीणों के विरोध के बाद उन्हें वहां से लौटना पड़ा। विधायक वीरेंद्र जाति ने स्पष्ट कहा कि एसआईआर से जुड़ा पूरा कार्य निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार ही होगा और किसी भी प्रकार की नियम विरुद्ध कार्रवाई स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूरे प्रकरण की जानकारी उच्च निर्वाचन अधिकारियों को दे दी गई है और निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में भाजपा नेता राजीव त्यागी अथवा संबंधित निर्वाचन अधिकारियों का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share