झबरेड़ा। ( आयुष गुप्ता )
आज सुबह के समय झबरेड़ी कलां गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रेम प्रसंग के शक में एक भाई ने अपनी बहन ओर उसके दोस्त को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस गोलीकांड के बाद क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई, आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची ओर दोनों शव को कब्जे में लेकर उनका पंचनामा कराया तथा पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।
बताया गया है कि झबरेड़ी कलां गांव निवासी एक युवती ओर पड़ोसी युवक के बीच आपसी बातचीत चली आ रही थी। जिसके चलते युवती के भाई को दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का शक होने लगा, जो लगातार गहराता जा रहा था। इसी शक के चलते आज युवती के भाई ने पहले पड़ोसी युवक को गोली मारी ओर बाद में अपनी बहन को भी गोली मारी, जिसके बाद मौके पर मची अफरा तफरी के बाद दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि युवती को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां रास्ते में युवती ने भी दम तोड़ दिया। अचानक हुए गोलीकांड से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर झबरेड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंची ओर मामले की जानकारी ली तथा दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां उनके पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है। वही आरोपी भाई की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। फिलहाल घटना के बाद से गांव में मातम छाया हुआ है।
मृतकों की पहचान रुपा व सूरज पुत्र अशोक के रूप में हुई है। जबकि फरार युवक का नाम अमन बताया गया है।
भाई ने बहन और उसके दोस्त को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, मचा हड़कंप







