रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) शुक्रवार को वरिष्ठ समाजसेवी चौ. सुभाष नम्बरदार ने अपनी टीम के साथ शिवभक्तों की सेवार्थ नहर पटरी संतोषी माता मंदिर के पास से गुजर रहे भोलों के ऊपर फूलों की वर्षा की तथा उन्हें सैंकड़ों दर्जन केले, जलजीरा व पानी की बोतल वितरित की। इस मौके पर बोलते हुए चै. सुभाष नम्बरदार ने कहा कि बड़े ही सौभाग्य की बात है कि बाहरी प्रदेशों से लंबी यात्रा करके भोले सावन माह में जल लेने के लिए हरिद्वार आते हैं और यहां से पैदल लंबी दूरी तय करते हैं, यह सब भगवान भोलेनाथ की कृपा से ही संभव है। उन्होने कहा कि भोले न बारिश देखते हैं, न धूप, बस चलते रहते हैं। हम सभी का कर्तव्य बनता है कि जो भी बन पड़े भोलों की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सेवाभाव करना चाहिए। भोले बडी तपस्या कर रहे हैं और हम इनकी जितनी भी सेवा कर दें, वह कम है। सबसे बडी बात यह है कि चै. सुभाष नंबरदार लंबे समय से कांवड़ियों की सेवा करते आ रहे हैं। समाजसेवा उनमें कूट-कूट भरी है और अपनी नेक कमाई से वह निस्वार्थ भाव के साथ लोगों की सेवा करते हैं, जो उनकी अच्छी कार्यशैली को दर्शाता है। यही नही भूखों को खाना खिलाना, बीमार को दवाई दिलाना उनकी आदत मे शुमार है और वह 24 घंटे जनता की सेवा में लगा रहे है। वहीं नंबरदार ने कहा कि यह समाजसेवा हमे अपने पूर्वजों से मिली है, जिसे आगे बढा रहे है। उन्हांेने कहा कि सभी कांवड़ियो की यात्रा भगवान भोलेनाथ मंगलमय करें, ऐसी कामना की। इस मौके पर विशाल परमार, आर्यन चैधरी, बिटटू नंबरदार, अशोक कुमार, रमेश कुमार, हरीश, संजय नंबरदार, प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक मिश्रा, प्रिंस शर्मा, एड. राजेश कुमार चैधरी, योगराज पाल, अनिल त्यागी समेत बडी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
चौ. सुभाष नंबरदार ने शिवभक्त कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा









