ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचन्द्र शेट ने खंगाली शस्त्र की दुकानें, विक्रेताओं को दिए निर्देश

रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
आज जिलाधिकारी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश के क्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, सीओ मंगलौर व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की की संयुक्त टीम द्वारा शस्त्र विक्रेताओं की दुकानों पर जाकर निरीक्षण किया गया। सभी शस्त्र विक्रेताओं को अपने रजिस्टर मेंटेन कर ऑनलाइन करने सहित सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट

दीपक रामचंद्र शेट ने कहा कि शस्त्र लाइसेंस की दुकानों का औचक निरीक्षण कर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए गए, साथ ही निर्देशित किया कि किसी भी तरह की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share