देहरादून। ( आयुष गुप्ता )
नन्दा की चौकी क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित पुल पहली ही बारिश के बाद क्षतिग्रस्त होने और सड़क में गड्ढे बनने की खबर सामने आने के बाद निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुल के निर्माण में मानकों का पालन नहीं किया गया, जिसके कारण पहली ही बारिश में सड़क की परत उखड़ने लगी और गड्ढे बन गए।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि विकास कार्यों पर जनता का करोड़ों रुपये खर्च किया जाता है, ऐसे में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना संबंधित विभाग और कार्यदायी संस्था की जिम्मेदारी है। लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने तथा यदि निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाई जाती है, तो दोषी अधिकारियों, इंजीनियरों और संबंधित एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। नागरिकों का यह भी कहना है कि सार्वजनिक धन से किए जाने वाले विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल संबंधित विभाग की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक ब्यान सामने नहीं आया है। स्थानीय लोग प्रशासन से शीघ्र निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।
करोड़ो की लागत से बने पुल में हुआ बड़ा गड्ढा, निर्माण एजेंसी ओर विभाग पर आरोप








