रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
26वें उत्तराखंड स्टेट जूनियर एथलेटिक्स मीट 2026 में गोल्ड मैडल जीतकर सौरभ पनियाला ने माता पिता के साथ ही अपने जनपद ओर क्षेत्र का भी नाम रोशन किया है। साथ ही अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा को भी साबित किया है।
यह गोल्ड मेडल सिर्फ एक मेडल नहीं है, बल्कि इसके पीछे की गई कड़ी मेहनत, अनुशासन, लगातार अभ्यास और कभी हार न मानने वाले जज़्बे की पहचान है।
परिवार को सौरभ की इस उपलब्धि पर गर्व है। उन्होंने कहा कि आज तुमने एक मुकाम हासिल किया है, लेकिन यह तुम्हारी मंज़िल नहीं बल्कि एक नई शुरुआत है। हमें पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में तुम इससे भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करोगे और राज्य ही नहीं, देश का नाम भी रोशन करोगे। ईश्वर तुम्हें हमेशा स्वस्थ रखे, मेहनत करने की ताकत दे और तुम्हारे हर सपने को पूरा करे। वहीं सौरभ ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता के साथ ही गुरुजनो को दिया। सौरभ की इस सफलता से गांव में हर्ष का माहौल है।
सौरभ पनियाला ने 26वीं स्टेट जूनियर एथलेटिक्स मीट 2026 में जीता गोल्ड मैडल








