सहदेवपुर निवासी शुभम कुमार ने लहराया परचम, इसरो में बतौर वैज्ञानिक हुआ चयन

रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
हरिद्वार जिले के ग्राम सहदेवपुर निवासी शुभम कुमार ने अपने गांव और परिवार का नाम रोशन किया है, उनका चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में बतौर साइंटिस्ट के पद पर हुआ है। इस उपलब्धि पर न केवल परिवार बल्कि पूरे जनपद और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शुभम कुमार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बोंगला हरिद्वार से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। इसके बाद उच्च शिक्षा उन्होंने पंतनगर यूनिवर्सिटी से बीटेक व आईआईटी रुड़की से एमटेक डिग्री ली। वर्तमान में शुभम कुमार इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंस बेंगलुरु से पीएचडी कर रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कठिन परिश्रम करते हुए अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल कर परिजनों का सिर गर्व से गौरवान्वित कर दिया। उनका चयन देश की अग्रणी संस्था में होना प्रदेश और क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। यह उपलब्धि विशेष तौर पर सामाजिक रूप से वंचित वर्गों के युवाओं के लिए एक सकारात्मक संदेश है कि समर्पण, निष्ठा से उच्चतम लक्ष्य भी प्राप्त किया जा सकता है। शुभम कुमार ने न केवल सीमित संसाधनों के बल पर अपनी काबिलियत का राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन किया, बल्कि युवाओं के लिए भी एक उदाहरण पेश किया है। यदि आपकी दृढ़ इच्छा मजबूत है, तो आपके लिए कुछ भी संभव नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share