रुड़की। ( आयुष गुप्ता )  अमर बलिदानी महावीर चक्र विजेता मेजर आशाराम त्यागी के बलिदान दिवस पर आज त्यागी कल्याण एवं विकास समिति रुड़की के पदाधिकारियों द्वारा उनकी प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर समिति के संरक्षक जे.डी. त्यागी व समिति के अध्यक्ष नवीन त्यागी द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मेजर आशाराम त्यागी राष्ट्र के लिए अनमोल रत्न थे। आशाराम त्यागी ने 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी तथा डॉगराई की चौकी को फतह किया। इस अदम्य वीरता पूर्ण कार्य के सम्मान में उन्हें महावीर चक्र से सम्मानित किया गया। यह राष्ट्र के साथ-साथ समाज के लिए बड़ी गौरव की बात है। उनके बलिदान दिवस के उपलक्ष में हम सभी उन्हें नमन कर रहे हैं। इस अवसर पर माधवराम त्यागी, महामंत्री श्याम कुमार त्यागी, एडवोकेट अविशेष त्यागी, एडवोकेट नरोत्तम त्यागी, बृजेश फौजी, अनिल त्यागी, आशीष त्यागी, वरिष्ठ साहित्यकार नरेश राजवंशी, सचिन त्यागी, सुमेश त्यागी, अशोक त्यागी, हार्दिक त्यागी, आर्यन त्यागी, विकास त्यागी आदि ने पुष्पांजलि देकर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share