रुड़की।  ( आयुष गुप्ता ) तहसील स्थित कैम्प कार्यालय पूर्वी मंडल बूथ-107 पर एवं मंडल उपाध्यक्ष डॉ. बी.एल. अग्रवाल के नेतृत्व में शक्ति केंद्र-9 पश्चिमी मंडल में भाजपा नेता प्रदेश अध्यक्ष मानवाधिकार संगठन नवीन कुमार जैन एडवोकेट ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एकात्म मानववाद प्रेणता जनसंघ अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 106वीं जयंती वर्ष पर भाजपा कार्यकर्ताओं व अधिवक्तागणों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। साथ ही लोगों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों व सिद्धांतो पर चलने की शपथ ली। भाजपा नेता एडवोकेट नवीन कुमार जैन ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्र के लिए एक ऐसे राष्ट्रभक्ति ओतप्रोत व्यक्तित्व थे, जो ज्वलंत उदाहरण हैं। उन्होंने राष्ट्र की खातिर अपनी कर्मठता दिखा सदा गरीब निर्बलों की आर्थिकस्तर में सुधार लाने का प्रयास किया व हमेशा प्रयासशील रहे। राष्ट्र में खुशहाली व सुखसमृद्धि माहौल स्थापित रहे। उन्होंने जीवनपर्यंत राष्ट्र की एकता व अखंडता के सूत्र में पिरोने का प्रयास शिरोधार्य रखा। हम ऐसे मनीषी जिनका रहस्यमय ढंग से मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर किसी षडयंत्र के तहत हत्या की गई, जिसका खुलासा पूर्व की क्रूर कांग्रेस सरकार नही कर पाई थी। श्रद्धांजलि सभा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विभाग संघचालक रामेश्वर कुलश्रेष्ठ ने बतौर मुख्य अतिथि विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सबको पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती वर्ष पर सेवा पखवाड़े के दौरान संकल्प ले प्रण लेना चाहिए कि हम सब पंडित दीनदयाल उपाध्याय, जो राष्ट्रवादी सोच से राष्ट्र के विकास व राष्ट्र चिंतन पर जो सपने संजोए थे। उन सपनों को हमारे देश के आध्यात्मिक पुरूष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्ण करने का प्रयास कर रहे हैं। इस अवसर पर श्रीमती सुषमा धीमान, नरेंद्र जैन भाजपा अलसंख्यक प्रदेश कार्यकरणी सदस्य व भाजपा नेतागण ललित मोहन अग्रवाल, सुधीर चौधरी, कृष्णदत धीमान, अश्विन भारद्वाज आदि ने विचार व्यक्त किए। श्रद्धांजलि सभा में अधिवक्तागण पूर्व उपाध्यक्ष बार एशोसिएसन सुनील गोयल, अभिनव गोयल, अशोक कुमार, अनुज आत्रेय, अशोक आर्य प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, सचिन गोंड़वाल, शेष सिंह राणा, नरेश नागियान, पंडित बाल गोविंद थपियाल, सुमित बिरला, राजेश वर्मा, तैयब आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share