दौलतपुर सहकारी संघ लि. के परिसर में हुआ नव निर्वाचित अध्यक्ष व संचालक मंडल का शपथ ग्रहण समारोह

​रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
आज दौलतपुर सहकारी संघ लिमिटेड, रुड़की के कार्यालय परिसर में नव निर्वाचित अध्यक्ष व संचालक मंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि काबीना मंत्री मदन कौशिक रहे।
​समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने नवनिर्वाचित चेयरमैन अभिनव सैनी सहित पूरे संचालक मंडल को पूरी निष्ठा के साथ पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंत्री के समक्ष शपथ लेने वाले संचालक मंडल में देशपाल रोड, यशवीर सैनी, राव सहनजर, श्रीमती सीमा फिरोज, मुकेश रोड शामिल रहे। ​शपथ ग्रहण के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने नई कार्यकारिणी को अपनी शुभकामनाएं दीं। अपने दूरदर्शी नेतृत्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि​”सहकारिता ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था की असली रीढ़ है। हमारी सरकार सहकारिता के माध्यम से अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुझे पूरा विश्वास है कि अभिनव सैनी के युवा नेतृत्व और इस ऊर्जावान संचालक मंडल की देखरेख में दौलतपुर सहकारी संघ पूरे उत्तराखंड के लिए एक मॉडल के रूप में उभरेगा। जनहित और किसान कल्याण ही इस समिति का एकमात्र संकल्प होना चाहिए।” मदन कौशिक के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी और पिरान कलियर विधानसभा के भाजपा संयोजक ठाकुर सुशील चौहान ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की और संगठन की मजबूती पर बल दिया। समारोह में भाजपा मंडल अध्यक्ष मुनीश सैनी, सुरेश सैनी, पंकज पाल, संदीप गोस्वामी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुदेश चौधरी, डॉ. संजीव सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष (भाजपा) प्रधान नरेश धीमान, त्रिवेश सैनी, अमित सैनी, आस्था मास्टर, सुदेश सैनी, जिला पंचायत सदस्य उमाकांत सैनी, प्रधान राव आजम और अनिल सैनी (बदरपुर) समेत क्षेत्र के सैकड़ों प्रधान, बीडीसी सदस्य, भाजपा पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।​ नव- निर्वाचित चेयरमैन अभिनव सैनी ने मंत्री मदन कौशिक का आशीर्वाद लेते हुए कहा, उनका नेतृत्व और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणापुंज है। उनके दिखाए रास्ते पर चलते हुए हम इस सहकारी संघ को विकास के नए शिखर पर ले जाएंगे और हर किसान व क्षेत्रवासी के विश्वास पर खरा उतरेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share