कलियर। ( आयुष गुप्ता )
पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने एवं जन-चेतना विकसित करने के उद्देश्य से आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम धनौरी में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रोमा सैनी प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा ने अमरूद एवं आंवले के 30 से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर रोमा सैनी ने पंचायत भवन परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत आंवले का पौधा भी रोपित किया। कार्यक्रम के दौरान “पेड़ लगाओ, धरती बचाओ”, “जल है तो कल है”, “हरा-भरा हो संसार, तभी होगा हमारा उद्धार” जैसे नारों के माध्यम से ग्रामीणों एवं महिला समूह की बहनों को पर्यावरण के प्रति जागरूक एवं संवेदनशील बनाया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान शालू सैनी, सुधीर सैनी, सुलोचना सैनी, रीना सैनी, सरिता सैनी, नीरज सैनी, दीपक सैनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।








