भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति 19 व 20 को रुड़की में: राकेश गिरी

रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति 19 और 20 सितंबर को रुड़की में होगी, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं अन्य मंत्रीगण व पदाधिकारी शामिल होंगे।
भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने एक होटल में पत्रकारों को वार्ता के दौरान बताया कि मोर्चे की प्रदेश कार्यसमिति 19 और 20 सितंबर को ईदगाह चौक स्थित एक होटल में होगी। 19 सितंबर को मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के लक्ष्मण रुड़की पहुंचेंगे। इससे पहले उनका स्वागत जौलीग्रांट हवाईअड्डे पर किया जाएगा। साथ ही शाम को वह प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वहीं कार्यसमिति का उद्घाटन 20 सितंबर की सुबह 10 बजे किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश संगठन महामंत्री अजय समेत अन्य पदाधिकारी शामिल रहेंगे। उन्होंने बताया कि समिति में सभी प्रदेश के पदाधिकारी, सदस्य, जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री मौजूद रहेंगे, जिनकी संख्या 117 है। उन्होंने बताया कि इस दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार होगी। इसके साथ ही विधानसभा 2022 की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। पत्रकार वार्ता में प्रदेश महामंत्री किरण चौधरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप गिरी, जिलाध्यक्ष प्रदीप पाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share