Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / सिलक्यारा टनल से मजदूरों की सकुशल वापसी पर भाजपाईयों ने वाल्मीकि मंदिर में की पूजा अर्चना

सिलक्यारा टनल से मजदूरों की सकुशल वापसी पर भाजपाईयों ने वाल्मीकि मंदिर में की पूजा अर्चना

रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
कलियर विधानसभा क्षेत्र के सुभाष नगर मंडल में भाजपा पदाधिकारियों ने सिलक्यारा टनल से सुरक्षित निकले 41 श्रमिकों के लिए ईश्वर/भगवान से प्रार्थना करते हुए धन्यवाद दिया।
आज कलियर विधानसभा क्षेत्र के सुभाष नगर मंडल स्थित शक्ति विहार कॉलोनी में भगवान वाल्मीकि जी के मंदिर में सिलकियारा टनल से सकुशल बाहर निकले 41 श्रमिकों की वापसी की खुशी के उपलक्ष्य में भाजपा पार्टी द्वारा पूरे देश व प्रदेश के सभी मंडल अन्तर्गत के धार्मिक स्थानों पर भगवान और देवियो का आशीर्वाद लिया। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अथक प्रयासों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में टनल में फंसे श्रमिकों के धैर्य ओर बुलंद होंसलों व सरकारी मशीनरी की कड़ी मेहनत से 41 परिवारों के घरों में दीपावली के दिए जल पाए। मजदूरों की सकुशल वापसी पर सभी ने मुख्यमंत्री धामी सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा की। इसी के दृष्टिगत रुड़की जिले के पदाधिकारियों ने भगवान वाल्मीकि जी के मंदिर में पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया और देश की उन्नति के लिए प्रार्थना की। वहीं जिला मीडिया प्रभारी एवं मंडल प्रभारी पंकज नंदा व मंडल उपाध्यक्ष विनय बिरला ने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग को एक समान सम्मान देती है। इस मौके पर आकाश छाछर, कदम सिंह, सचिन छाछर, अजीत कुमार, रजनीश बिरला, अमित केशला, अमित ढिंगिया, उमेश पटेल, शिवकरण, बिजेन्दर बहुत और शिवकुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share