रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
रुड़की जिले में प्रस्तावित “विकसित भारत संकल्प यात्रा” की तैयारियों व जानकारी देने के सम्बंध में बैठक लेने के लिए भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी रुड़की पहुंचे। जहाँ उनका रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा व भाजपा पदाधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने कहा कि इस “विकसित संकल्प, भारत यात्रा” में भाजपा द्वारा चलाई जा रही

कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह यात्रा प्रत्येक मंडल और प्रत्येक ग्राम पंचायत में जाएगी। वहीं विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में चहुमुंखी विकास हो रहा है और यह उनके अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि आज प्रदेश में निवेशकों की संख्या बढ़ती जा रही है। कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का प्रचार प्रसार जिले के पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष द्वारा प्रत्येक मंडल में किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रवीण संधू और अरविंद गौतम ने किया। इस अवसर पर हरिद्वार जिले के जिला मंत्री मोहित जो कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के जिला संयोजक है, का भी स्वागत किया गया। उन्होंने भी इस यात्रा के विषय में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवी सिंह राणा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पवन तोमर, भीम सिंह, चतरसेन, सावित्री मंगला, गीता कार्की, राजबाला सैनी, नितिन गोयल, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, मण्डल अध्यक्ष संजीव तोमर, पंकज पाल, आदित्य रोड, विकास मित्तल, सुदेश चौधरी, मंडल महामंत्री नीरज अग्रवाल, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनुज सैनी, प्रतिभा चौहान, अफजाल अली, अमर सिंह गहलोत, सुंदरलाल प्रजापति, कुणाल सचदेवा, सुशील रावत, आलोक गौतम आदि भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share