रुड़की। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरविंद प्रधान अपने अन्य साथियों के साथ चंडीगढ़ कांग्रेस कमेटी प्रदेश कार्यालय पर पहंुचे और हरियाणा प्रदेश की अध्यक्ष तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री बहन कु. शैलजा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की। साथ ही उत्तराखण्ड में कांग्रेस पार्टी द्वारा कराये गये विकास कार्यों को जनता तक पहंुचाने तथा सत्ता में बैठी भाजपा की नाकामियां उन्हें गिनाने की बात पर जोर दिया। इस दौरान अरविंद प्रधान ने उन्हें अवगत कराया कि उत्तराखण्ड की जनता बढ़ती महंगाई से बेहद परेशान हैं और सरकार में बैठे मंत्राी और संतरी जनता के पैसे को ठिकाने लगाने का काम कर रहे हैं। कोरोना महामारी में अनेक लोगां ने जान गंवाई हैं। इस पर सरकार की ओर से पीड़ित परिवारों की कोई मदद नहीं की गई। यहां बढ़ती बेरोजगारी से भी उन्हें अवगत कराया तथा आगामी विधानसभा व पंचायत चुनाव को लेकर विचार मंथन किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष कु. शैलजा ने अरविंद प्रधान को भरोसा दिया कि उनकी समस्याओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष के संज्ञान में लाया जायेगा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने सभी से चुनाव की अभी से तैयारी करने का आहवान किया। शिष्टाचार भेंट करने वालों में जुल्फुान, मनोज कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share