रुड़की। कलियर विधानसभा के गांव बहादरपुर सैनी में आम आदमी पार्टी की एक बैठक हुई। बैठक में अमित सैनी को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया। मंडल अध्यक्ष नियुक्त होने पर अमित सैनी का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और आशा जताई कि वह आप पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहंुचाने का ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे। साथ ही विधानसभा पिरान कलियर का युवा अध्यक्ष राजू सैनी को बनाए जाने पर सभी ने हर्ष व्यक्त किया।
बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ब्रहम सिंह धीमान ने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए पार्टी में लोगों को गांव-गांव जाकर जोड़ा जायेगा। जो कार्यकर्ता सक्रिय रुप से काम करेगा, उनको संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा कलियर का संगठन दिन-प्रतिदिन मजबूत हो रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का विधायक होगा तथा पंचायत चुनाव में भी पार्टी भागीदारी करेगी। प्रतिनिधियों को जिताने के लिए संगठन जी-जान से मेहनत करेगा। उप प्रधान पति ललित कुमार ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा, कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन उत्तराखंड का विकास करने में दोनों ही सरकारें विफल रही। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां मुख्यमंत्री बदलकर राज करने में यकीन करती रही है। भाजपा संगठन के लोग दिखावे की राजनीति कर रहे हैं। विधानसभा पिरान कलियर का विधायक क्षेत्र का विकास करने में विफल रहा है। इसलिए क्षेत्रा में लोग बढ़-चढ़कर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। बैठक को सर्किल इंचार्ज मोहम्मद शौकीन, सेक्टर प्रभारी मोहन सैनी, नव-नियुक्त मंडल अध्यक्ष अमित सैनी ने भी संबोधित किया। बैठक में प्रदेश प्रवक्ता महक सिंह सैनी ने सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक में निशांत, गौरव, ओमकार सैनी, जगदीश, आमिर, तीरथ सिंह आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share