बड़कोट : राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट में रोवर-रेंजर एक दिवसीय शिविर लगाया गया। शिविर में महाविद्यालय परिसर में साफ सफाई और स्वच्छता कार्यक्रम किया गया। तत्पश्चात सभी रोवर रेंजर कान्फ्रेंस हॉल में एकत्रित हुए उसके बाद स्काउट गाइड प्रार्थना का कार्यक्रम आरंभ किया गया। कार्यक्रम में रवांल्टा क्रू लीडर अखिलेश BSC द्वितीय वर्ष और रौतेली टीम लीडर नीलम BSC तृत्तीय वर्ष ने रोवर-रेंजर के कार्यों और दायित्वों के बारे में सभी रोवर रेंजर को संबोधित किया।

रोवर लीडर डॉ. जगदीश चंद्र रस्तोगी ने रोवर-रेंजर के इतिहास के बारे में विस्तार से अवगत कराया तथा उन्होंने बताया कि रोवर-रेंजर को समाज एवं देश के लिए क्या-क्या कार्य किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि जल्दी ही रोवर-रेंजर का एक दिवसीय कार्यक्रम तथा निपुण का कार्यक्रम किया जाएगा। प्राचार्या डॉ. पुष्पांजलि आर्य ने पिछले वर्ष समागम में प्रतिभाग करने वाले रोवर-रेंजर्स को पुरस्कार से सम्मानित किया।

उन्होंने सभी रोवर-रेंजर एवं रोवर लीडर को बधाई दी। प्राचार्या ने रोवर्स-रेंजर्स को संबोधित करते हुए कहा कि देश में रोवर-रेंजर की एक अलग पहचान है, जो देश और समाज के लिए निस्वार्थ कार्य करते हैं। रोवर-रेंजर मन एवं दिल से कार्य करने चाहिए, उन्होंने एक दिवसीय कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि रोवर्स-रेंजर्स द्वारा महाविद्यालय में जो सफाई कार्यक्रम किया गया, वह प्रशंसनीय है।

कार्यक्रम में उपस्थित रेंजर टीम लीडर संगीता रावत ने रोवर रेंजर को संबोधित हुए कहा कि रोवर-रेंजर को निस्वार्थ रूप से अपना काम करना चाहिए, तभी उनकी एक पहचान होगी। डॉ विजय बहुगुणा ने रोवर्स-रेंजर्स को संबोधित हुए कहा कि महाविद्यालय ने इस क्षेत्र में काफी महत्वपूर्ण कार्य किए हैं और महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। अब हमें बढ़ चढ़कर कार्य करने चाहिए। जिससे हमारे महाविद्यालय की अलग पहचान हो।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. डीएस मेहरा, डॉ. बीपी बहुगुणा डॉ. युवराज शर्मा, डॉ. बीएल थपलियाल, दिनेश शाह, विनय शर्मा, डॉ. अर्चना कुकरेती, राकेश रमोला, उपेंद्र सिंह रावत, अखिलेश नेगी, राहुल राणा, शीतल, शपूनम, दीपक जयाड़ा और सुनील आर्य आदि मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share