रुड़की।
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील त्यागी को स्टेट मीडिया पैनलिस्ट बनाए जाने पर मंगलवार को जिला पंचायत अतिथि गृह सिविल लाइन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि सुशील त्यागी के अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा और वह भाजपा की विचारधारा और नीतियों को मजबूती के साथ जनता के सामने रखेंगे।
रुड़की सिविल लाइंस स्थित जिला पंचायत अतिथि गृह में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति ने कहा कि वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील त्यागी को प्रदेश हाईकमान ने जो जिम्मेदारी दी है वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि एक प्रखर वक्ता और पार्टी के लिए समर्पित त्यागी को पैनलिस्ट बनाये जाने का लाभ पार्टी को मिलेगा। वरिष्ठ भाजपा नेता वीके कुश ने कहा कि आजकल भ्रामक खबरें समाज में पार्टी के प्रति दुष्प्रचार करती हैं और इसके कारण समाज में शिथिलता उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि त्यागी पार्टी की ओर से मजबूती से पक्ष रखेंगे जिससे लोगों में और विश्वसनीयता बढ़ेगी। युवा नेता दीपक पांडेय ने कहा कि सुशील त्यागी को भाजपा नेतृत्व ने बड़ा सम्मान दिया है। वह निर्भीक और मजबूत वक्ता है और सदेव पार्टी के हित में कार्य करते हैं। वहीं अपने स्वागत से अभिभूत सुशील त्यागी ने कहा कि भाजपा हाईकमान ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है। वह मजबूती से उसका निर्वाहन करेंगे। उन्होंने कहा कि किसान के बेटे को इतनी बड़ी जिम्मेदारी केवल भाजपा जैसा ही दल दे सकता है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं और पगड़ी पहनाकर सुशील त्यागी का स्वागत किया। इसके साथ ही ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन युवा नेता गौरव शर्मा ने किया। इस अवसर पर पार्षद जितेंद्र नेगी, मण्डल अध्यक्ष विकास पाल, नवनीत, आशीष पाल, अभिनव भारद्वाज, नवनीत चौधरी, आशीष पाल, दीपक पांडे, वीके कुश, कमल सैनी, रजत गौतम, आशीष पाल, आयुष पाल, रितिक पाल, शुभम पाल, विनीत पाल, आर्यन पाल, शिवम, देवांश जोशी, कार्तिक, सिद्धार्थ, कृष्णा, दीपांशु पाल, शुभम पाल, तरुण कुमार, अभिनव शर्मा, हेमंत वर्मा, पवन कुमार, शक्ति, अभिनव, वंश, आकाश, रोहित, भारत सैनी, अमन पाल, रितिक सोनकर, विशाल प्रिंस आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share