रुड़की। ( बबलू सैनी ) ग्राम खजूरी में राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी द्वारा उत्तराखण्ड के नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व राज्यमंत्री तामीन त्यागी को बनाये जाने पर उत्तराखण्ड प्रदेश संगठन प्रभारी व राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चौ. मोरध्वज, युवा प्रदेश अध्यक्ष हरमीत चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य चौधरी, जय कुमार पंवार, राजेन्द्र राठी, चौ. वचन सिंह, वेदपाल तोमर, सुक्रमपाल आदि ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वगात किया।
प्रेसवार्ता में बोलते हुए उत्तराखण्ड प्रदेश संगठन प्रभारी चौ. नीरपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने जो जिम्मेदारी सौंपी हैं, उसे मजबूती से निभाया जायेगा। 15 दिनों में प्रत्याशियों की सूची तैयार कर उत्तराखण्ड में आरएलडी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। 15 जनवरी से पूर्व सभी विधानसभाओं मंे पार्टी कार्यालय खोलकर राष्ट्रीय लोकदल के रोड शो निकाले जायेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी सुप्रीमो जयंत चौधरी की विशाल रैली भी आयोजित की जायेगी। जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वहीं नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष तामीन त्यागी ने कहा कि पार्टी हाईकामन द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हे सौंपी गई हैं, उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाते हुए उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। साथ ही पार्टी को उत्तराखण्ड में मुख्य धारा से जोड़कर मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। वहीं जिलाध्यक्ष हरिद्वार चौ. मोर ध्वज व युवा प्रदेश अध्यक्ष हरमीत चौधरी ने कहा कि आरएलडी एकजुट होकर काम कर रहा हैं ंपार्टी में कोई मतभेद नहीं हैं। सभी कार्यकर्ता मिलकर यहां लोकदल का परचम लहरायेंगे। वहीं कार्यक्रम के दौरान तामीन त्यागी को उत्तराखण्ड का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर उन्होंने पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी व राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सोहन त्यागी, देवेन्द्र कुमार, दिलाराम सिंह, मो. इरशाद, एड. फरमान त्यागी, अली खान, मो. सलीम, शाहिद अली, हारून इंजीनियर, मोनू प्रधान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share