रुड़की।  ( बबलू सैनी ) आज झबरेड़ा में मंगलौर रोड़ स्थित एक फार्म हाउस पर भाजपा का अनुसूचित मोर्चा सम्मान सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पहंुचे पूर्व मंत्री व विधायक खजानदास ने कहा कि भाजपा मंे ही दबे-कुचले दलित समाज का सम्मान निहित हैं। भाजपा ने बाबा साहेब को भारत रत्न देने का काम किया। साथ ही बाबा साहेब की शिक्षा-दीक्षा, जहां उन्होंने अन्तिम सांस ली, ऐसे पांच स्थलों को तीर्थ स्थल के रुप में स्थापित करने का काम केंद्र की मोदी

सरकार ने किया। जो हमारे लिए गौरव की बात हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि देश के महामहिम राष्ट्रपति दलित समाज से हैं, इससे बड़ा और क्या सम्मान हो सकता हैं। यही नहीं बाबा साहेब ने लंदन के जिस कॉलेज से पढ़ाई की, उसे भारत सरकार ने अपने अधीन कर वहां तीर्थ स्थल बनाने का काम किया। जो भाजपा सरकार की दलित समाज के प्रति सच्ची निष्ठा को दर्शाता हैं।

साथ ही उन्होंने तमाम अनुसूचित समाज के लोगों से आहवान किया कि हम सभी मिलकर रुठें को मनायेंगे और आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में कमल को खिलाकर उत्तराखण्ड में भाजपा की सरकार बनायेंगे। कार्यक्रम को प्रदेश महामंत्री अनुसूचित मोर्चा रविन्द्र वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, विधायक देशराज कर्णवाल, प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा राकेश गिरी, राजपाल सिंह, वैजयंती माला कर्णवाल ने संयुक्त रुप से सम्बोधित करते हुए कहा कि वास्तव में ही भाजपा सरकार ने दबे-कुचलों और दलित समाज को सबसे ज्यादा सम्मान दिलाने का काम किया हैं और वह इसलिए वोट के भी हकदार हैं। इसलिए हम सभी को मिलकर विधानसभा की सभी 70 सीटों पर कमल खिलाना हैं। इससे पूर्व मुख्य अतिथि व तमाम पदाधिकारियों का मंच पर पहंुचने पर अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष तेलूराम प्रधान व जिला महामंत्री जुगेन्द्र सिंह ने फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा जुगेन्द्र सिंह व भाजपा नेत्री भारती देवी ने कहा कि भाजपा पार्टी में दलित समाज का सम्मान हो रहा हैं जबकि अन्य दलों ने हमेशा दलित समाज को वोटबैंक मानकर केवल इस्तेमाल करने का काम किया और उनके हक-हकूक नहीं दिलाये। जो उनकी घटिया मानसिकता को दर्शाता हैं। उन्होंने कांग्रेस, बसपा पर कड़े प्रहार किये।  वहीं कार्यक्रम को मोबाईल फोन पर हरिद्वार सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने भी सम्बोधित किया। सम्मेलन में पूर्व राज्यमंत्री सुरेन्द्र मोघा, अमीलाल वाल्मीकि, मंडल अध्यक्ष शिवम गोयल, सुबोध शर्मा, चतरसैन, सुभाष शर्मा, हेमलता चौधरी, संजय कश्यप, राकेश उपाध्याय, मास्टर सत्यपाल सिंह, चेयरमैन डॉ. मधु सिंह, डॉ. सुरेश चौधरी, ऋषिपाल चौधरी, डॉ. रामपाल सिंह, नीरज कर्णवाल, जितेन्द्र कुमार समेत बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share