रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
भाजपा रुड़की के जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने प्रेस वार्ता कर बताया कि कल सांसद डॉक्टर निशंक ने आपदा ग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया ओर जन समस्याओं से रूबरू हुए। साथ ही भारी वर्षा के कारण आपदा ग्रस्त क्षेत्र की स्थिति का भी जायजा लिया। सांसद ने लक्सर, खानपुर होते हुए साउथ सिविल लाइन में आकर ट्रैक्टर पर बैठकर पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेकर अधिकारियों व साउथ सिविल लाइन के लोगों के साथ बैठकर वार्ता की। इस आपदा की गंभीरता को देखते हुए सांसद डॉ. निशंक ने सभी अधिकारियों को कडई से संसाधन बढ़ाने और स्थाई समाधान कैसे हो, इस पर गंभीरता पूर्वक चर्चा की। वहीं साउथ सिविल लाइन वासियों ने स्थाई नाला बनाने का सुझाव दिया, जिस पर अधिकारियों से सांसद ने पूछा और जो भी तकनीकी समस्या उत्तर प्रदेश या उत्तराखंड सरकार की किसी भी स्तर की हो, उसको तत्काल उच्च अधिकारियों जैसे पीडब्ल्यूडी सचिव, वित्त मंत्री, आपदा सचिव, उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री और उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग के चीफ से बात कर स्थाई नाला बनाने का समाधान निकाला, जिस पर सभी कॉलोनी वासियों और अधिकारियों द्वारा सहमति जताई गई। सांसद द्वारा प्रशासन के संसाधनों के बारे में बात की, तो उनको बताया गया कि प्रशासन की ओर से 12 पंपसेट पानी निकालने के लिए लगाए गए हैं और 8 टैंकर जो पानी भर के बाहर ले जाकर खाली करते है, दो हाई प्रेशर वाली मशीन भी मंगाई गई है, जो शीघ्रता से पानी बाहर फेंकती है। सरकार इस आपदा में आम जनता के साथ खड़ी है, किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत किसी को नहीं होने दी जाएगी। डॉ. निशंक ने बताया कि यह आपदा पूरे प्रदेश में है। मुख्यमंत्री भी लगातार आपदा ग्रस्त क्षेत्रों की समीक्षा कर रहे हैं और वह स्वयं भी लगातार आपदा ग्रस्त क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। वहीं सांसद के विरोध पर पत्रकरो के सवाल का जिलाध्यक्ष जवाब नही दे पाए। उन्होंने कहा कि सांसद का क्षेत्र में कोई विरोध नही है। पूछा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर क्यों है, इस पर भी कोई जवाब नही दिया गया। जबकि क्षेत्र में सांसद का लगातार विरोध देखने को मिल रहा है। पत्रकार वार्ता में महामंत्री अरविंद गौतम, जिला कोषाध्यक्ष नितिन ग़ोयल, मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, राजपाल सिंह, विकास पाल, महेश पाल, सूरज नेगी आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share