रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) 
दिनेशानंद भारती महाराज के संरक्षण में गौशाला शिवधाम टोडा अतमाल में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभवों को साझा किया। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि पूर्व चुनाव के अनुभवों के आधार पर आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टी को मजबूती देने में जी-जान से अपनी भूमिका ओर भागादरी सुनिश्चित करें। कार्यक्रम संयोजक सुबोध शर्मा ने भाजपा शासन काल की उपलब्धियों ओर जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि जनता के बीच जाकर भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को अपनी मेहनत, कर्मठता, परिश्रम से जन-जन तक पहुंचाना है ओर लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जीताना है। बैठक में विकास पाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने आम जनता के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाई हुई है। जिसमें कुछ योजनाओं का सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है। जैसे गरीब कल्याण अन्न योजना 80 करोड़ गरीब नागरिकों को 5 किलों गेहूं या चावल मुफ्त, सभी को आयुष्मान कार्ड पर 5 लाख रुपए तक का मुफ्त ईलाज, 6 हजार रुपए वार्षिक किसान सम्मान निधि, पति -पत्नी दोनों को वृद्ध पैंशन, गरीबों को साल में 3 गैस सिलेंडर मुफ्त, विधवा पेंशन, युक्रेन -रूश युद्ध क्षेत्र से सभी भारतीय नागरिकों की मुफ्त घर वापसी, उज्ज्वला योजना, मातृत्व वंदना योजना, अन्त्योदय अन्न योजना, आवास योजना, स्वच्छता और शौचालय योजना, स्वामित्व योजना, फ्री सिलाई मशीन योजना, गर्भावस्था सहायता योजना, प्रधानमंत्री फ़सल बीमा योजना, जन धन योजना, नंदा गौरी देवी कन्या धन योजना, उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर बीपीएल श्रेणी की बालिकाओं को सरकार बालिका के जन्म होने पर 11,000 रूपये और उसके इंटर पास होने पर उसे 51,000 रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इन सभी योजनाओं का जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। भाजपा सरकार ने हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया है। जिसको हमने घर -घर जाकर आमजन तक पहुंचाना है ओर लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा प्रत्याशी को जीताना है। वहीं अशोक पाण्डेय ने प्राकृतिक आपदा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद हरिद्वार डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड एवं प्रभारी मंत्री हरिद्वार सतपाल महाराज, कृषि मंत्री गणेश जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, निवर्तमान विधायक खानपुर कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन एवं जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति द्वारा लगातार अतिप्रभावित बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का धरातल पर जाकर जायज़ा लिया गया। जिसमें सरकार द्वारा राहत कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा बाढ़ग्रस्त अतिप्रभावित क्षेत्रों में स्थाई समाधान करा रही हैं। जैसे साऊथ सिविल लाइंस में नाले का कार्य कराकर स्थाई समाधान किया जा रहा है। साथ ही भाजपा सरकार ने प्राकृतिक आपदा में हुए आमजन को आर्थिक क्षति जैसे – मानव, पशु, मकान फसल, यहां तक कि मुर्गी तक कि क्षति के लिए मुआवजा की घोषणा की है। आमजन को हुई क्षति का सर्वे करने के लिए क्षेत्र के लेखपाल के साथ सर्वे टीम गठित की गई है। ब्रजेश त्यागी ने कोरोना आपदा काल में 200 करोड़ लोगों को फ़्री कोरोना वैक्सीन लगाकर आमजन के प्रति भाजपा सरकार की गम्भीरता के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा आमजन की सुरक्षा ओर कल्याण के प्रति गंभीरता से कार्य कर रही है। इस अवसर पर सभी वरिष्ठ वक्ताओं ने लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को मजबूत करने के लिए अपने-अपने विचार रखे। इस अवसर पर कैप्टन विजय सिंह पंवार, संजय सैनी, संजीव सैनी, सुनील सैनी, प्रधान शौकीन कुमार, पूर्व प्रधान प्रेम गिरि, गोरखा समाज के अध्यक्ष जसवंत सिंह थापा, जितेन्द्र सिंह पुंडीर, कैप्टन हिम्मत सिंह, लक्ष्मण सती, सुबोध नेगी आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share