झबरेड़ा। ( अनिल त्यागी )
कोटवाल आलमपुर गांव के पास स्थित मशरूम प्लांट की जर्जर छत गिरने से प्लांट में काम कर रहीं महिलाएं मलबे में दब गई। पुलिस ने मौके पर जाकर राहत कार्य शुरू कर दिया है। जिनमें दो महिलाओ की मौत हो गई है। जबकि कई घायल है, जिन्हें उपचार के लिए भिजवाया गया है। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है।
जानकारी के अनुसार झबरेड़ा थाना क्षेत्र के कोटवाल गांव के पास एक मशरूम तैयार करने का प्लांट लगा हुआ है। सोमवार की शाम को जब कुछ महिलाएं प्लांट में ही कार्यरत थी, तो अचानक प्लांट की छत गिर गई। छत के मलबे के नीचे दबकर दो महिलाओं की मौत हो गई ओर कई चोटिल हो गई। जबकि अन्य घायल महिलाओं की संख्या का अभी आकलन नहीं हो पाया है। मलबा हटने के बाद ही घायलों की संख्या का पता चल पाएगा। घटना की जानकारी मिलते ही झबरेड़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से मलबा हटवाने का कार्य शुरू कर दिया। उधर दुर्घटना की सूचना जब प्लांट में काम करने वाली महिलाओं के घर वालों को मिली तो उनके परिजन भी रोते बिलखते प्लांट में पहुंच गए। समाचार लिखे जानें तक मलबा हटाने का कार्य चल रहा था। थानाध्यक्ष धर्मेद्र राठी ने बताया है कि घायलों को अस्पताल भिजवाया जा रहा है। मौके पर राहत कार्य चलाया जा रहा है और छत गिरने के कारणों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। सूचना पाकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह व एसपी देहात मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। मृतक महिलाओं में अमृता पत्नी नरोत्तम निवासी सढौली व सुदेश पत्नी मांगेराम निवासी कोटवाल है, जबकि सुमलेश पत्नि मांगेराम, रूबी पत्नी संजय गंभीर घायल है व ज्योति पत्नी मनोज व सतेन्द्री पत्नी इंद्र सिंह चोटिल है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share