रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) रविवार को बेहडेकी सैदाबाद में वरिष्ठ पत्रकार अनिल त्यागी के आवास पर युवा त्यागी जागृति संघ द्वारा त्यागी समाज के नव-निर्वाचित ग्राम प्रधानों तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पहंुची पूर्व सीएम व सांसद तीरथ सिंह रावत की धर्मपत्नि डाॅ. रश्मि त्यागी ने बोलते हुए कहा कि हम सभी को संगठित होने की आवश्यकता हैं। समाज में जो प्रतिनिधित्व होना चाहिए, वह नहीं हैं। आखिर हमें अपनी कमियों को दूर करना होगा। उन्होंने बताया कि अपने छात्र जीवन मंे वह अखिल भारतीय विद्या परिषद के छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर खड़ी हुई और जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी बहन-बेटियों और बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना होगा। साथ ही हमें अपनी कुरीतियों को भी त्यागना पड़ेगा। हम केवल भीड़ का हिस्सा बन रहे हैं। हमें अपनी संस्कृति का नेतृत्व करना होगा। हम परशुराम के वंशज हैं। उन्होंने अपने शौर्य के बल पर दुष्टों का विध्वंस किया। अब वह जमींदारी नहीं रही, हमंे दूसरा रास्ता तलाश करना होगा, जो केवल शिक्षा हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि योग्यता के बल पर रास्ता बनाया जाता हैं। सफलता के लिए पहला मूल मंत्र है कि अपने समाज के व्यक्ति का

गुणगान करना सीखये। जब हम इस लय पर चलेंगे, तो नेतृत्व खुद बखुद खड़ा होने लगता हैं। इस मौके पर त्यागी कल्याण विकास समिति के अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि डाॅ. राकेश त्यागी ने भी समाज को संगठित करने का आहवान किया और कहा कि संगठन में बड़ी शक्ति होती हैं। त्यागी समाज को मिलकर चलना होगा, तभी हम किसी भी क्षेत्र में सफलता पा सकेंगे। इससे पूर्व अतिथियों को फूल-माला पहनाकर व स्वामी विवेकानंद की पुस्तक भेंट कर उनका स्वागत किया गया। सम्मानित होने वालों में ग्राम प्रधान मनोज त्यागी, नितिन त्यागी, युद्धिष्ठर त्यागी, सुमित त्यागी, गोविंदा त्यागी, प्रदीप त्यागी, पूर्णिमा त्यागी शामिल रहे। इस मौके पर स्वामी हंसानंद महाराज ने सभी का आभार प्रकट करते हुए उन्हें बधाई दी। इस मौके पर तेजपाल त्यागी, बाबूराम त्यागी, अंकित त्यागी, गौरव त्यागी, विशाल त्यागी, पवन त्यागी, गांधी त्यागी, दुष्यंत शर्मा, रमेश चंद समेत बड़ी संख्या में त्यागी समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share