रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) शनिवार को टोड़ा खटका गांव में उत्तम शुगर मिल की ओर से चलाए जा रहे प्रचार प्रसार अभियान के तहत किसानों के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों को गन्ने की फसल के बारे में बताया गया। उत्तम शुगर मिल के पदाधिकारियों ने बताया कि किसानों को गन्ने की फसल को तैयार करने में किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। बताया कि मिल की ओर से किसानों को क्या-क्या सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है। वही मौजूद किसानों ने उत्तम शुगर मिल्स के पदाधिकारियों को अपनी पीड़ा भी बताई। इस दौरान उत्तम शुगर मिल्स के पदाधिकारी डी.बी. फाॅन्डे, प्रदीप तोमर, सतेन्द्र, सुपरवाइजर मनोज लम्बा, जितेन्द्र ने किसानों की समस्याओं को सुना और उत्तम शुगर मिल्स लिव की ओर से योजनाओं का लाभ उठाने को कहा। गोष्ठी का संचालन कर रहे प्रेम गिरी ने किसानों को पदाधिकारियो के कहे अनुसार ही गन्ने की फसल को तैयार करने का आहवान किया ताकि किसानों की गन्ने की फसल अच्छी तैयार हो सके। उत्तम शुगर मिल्स के पदाधिकारी डी.बी. फाॅन्डे ने किसानों को बताया कि गन्ने की 238 वैरायटी में लाल सड़न जैसे रोग हो जाता है, इसलिए शुगर मिल्स ने गन्ने की 15023 वैराइटी ओर 0118 वैराइटी की फसल को बौने के लाभ बताए। इस गन्ने की फसल में लाल सड़न जैसे रोग नही आते है। बताया कि मिल में इस फसल का बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। उत्तम सुगर मिल्स की ओर से गांव-गांव में फीड, बीज के बारे में गन्ना विकास कृषक गोष्ठी एवं प्रचार प्रसार अभियान चलाया जा रहा है। ताकि किसानों की गन्ने की फसल अच्छी पैदा हो सके। जिसके लिए मिल्स की ओर से फर्टिलाइजर ओर समय-समय पर मिट्टी प्रशिक्षण किया जाता है। गोष्ठी में पूर्व प्रधान मनोज गिरी, सुरेंद्र, सतपाल, राकेश, बिजेंद्र, रामकुमार, सतपाल, पिंटू, पप्पू, बीर सिंह, सुभाष आदि किसान मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share