रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
आज रुड़की के एक होटल में भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे श्यामवीर सैनी ने कहा कि आज समाज के प्रतिभावान छात्र – छात्राएं उच्च अंक हासिल कर अपने परिवार, समाज व स्कूल का नाम रोशन कर रही है। एक समय था जब शिक्षा के क्षेत्र में समाज कम ही जागरूक था, लेकिन जैसे जैसे जागरूकता बढ़ी, समाज के बच्चों ने उसमें तरक्की हासिल की। आज जिन बच्चों को यहां सम्मानित किया जा रहा है, यह समाज के आने वाले बच्चों के लिए बड़ा उदाहरण है। वहीं पूर्व राज्यमंत्री वीरेंद्र सिंह सैनी ने कहा कि बीआरएसएसएस ने छात्रों के उत्साहवर्द्धन हेतु अच्छा कदम उठाया है, ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में जागरूकता बढ़ती है। वहीं कार्यक्रम में बोलते हुए भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रोमा सैनी ने कहा कि समाज के प्रतिभावान छात्रों का सम्मान होना उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है, इस तरह के कार्यक्रम समय समय पर होने चाहिए, वही टॉपर दस बच्चों को उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर अपने माता पिता व गुरुजनों का नाम रोशन किया। बाद में संगठन के संस्थापक प्रभारी अरुण कुमार सैनी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करने पर सभी अतिथियों का आभार जताया ओर कहा कि उनका उद्देश्य बच्चों को जागरुक करने के साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है, ताकि समाज से जुड़े बच्चे प्रोत्साहित होकर तरक्की के नए नए आयाम स्थापित कर समाज का नाम रोशन कर सके। वहीं उन्होंने बच्चों के परिजनों को भी शुभकामनाएं दी। वहीं अतिथियों ने बच्चों को नशे की लत से दूर रहने ओर अपने भविष्य को संवारने के प्रति जागरूक किया, साथ ही परिजनों से भी आह्वान किया कि अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दें ओर उन्हें बुरी आदतों से बचाओ, ताकि वह गलत संगत में न पड़ सके। वही कार्यक्रम में राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, प्रदेश अध्यक्ष सहारनपुर संयम सैनी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रोमा सैनी, पूर्व राज्यमंत्री वीरेंद्र सिंह सैनी, दीपक सैनी सीईओ कार्यालय हरिद्वार, एडीजीसी क्राइम अनुज सैनी, डॉ. संजय सैनी प्रधान, अश्वनी सैनी, दीपचंद, आदेश सैनी, मनीष सैनी, अमित सैनी, निशांत सैनी, राकेश सैनी, अनुज सैनी, राजेश सैनी, सुभाष सैनी, मलखान सैनी, अशोक सैनी, बिना सैनी, प्रमोद सैनी, सूर्यकांत सैनी, मास्टर प्रवीण सैनी आदि बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजीव सैनी, सह संचालक अमित सैनी व दीपचंद सैनी आदि ने किया।
भारतीय राष्ट्रवादी सैनी सेवा समाज संगठन ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित









