रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
भौंरी में माता का प्राचीन मंदिर है, जो कि क्षीर्ण स्थिति में है, का सौन्दर्यीकरण कराने के लिए ग्रामवासी संदीप सैनी ने बीड़ा उठाया है। उनके द्वारा मंदिर प्रांगण में आरसीसी, दीवार मरम्मत, पेंट व पेड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विदित हो कि भौंरी में प्राचीन माता का मंदिर है, जो कि क्षीर्ण स्थिति में है। यह मंदिर 2040 वर्ग फीट में स्थापित है। इसके सौन्दर्यीकरण हेतु पत्रकार संदीप सैनी ने बीड़ा उठाया है, जिनके द्वारा अपने स्वयं की नेक कमाई व ग्रामीणों के श्रमदान के सहयोग से इस कार्य को किया जा रहा है। जिसकी चहूं और प्रशंसा हो रही है। इस संबंध में संदीप सैनी ने बताया कि इस मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए बिना किसी सरकारी सहायता के वह इस कार्य को कर रहे हैं। मंदिर प्रांगण में आरसीसी, दीवार मरम्मत, पेंट व पेड़ पौधे लगाये जायेंगे। उन्होंने बताया कि इसमें नशा मुक्ति वाहिनी समिति श्रमदान में सहयोग कर रही है। उन्होंने बताया कि इस कार्य को करने से उन्हें आत्मीय संतुष्टि मिल रही है। इस कार्य में अमित कश्यप व चुबारी कश्यप द्वारा भरपूर सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्य को करने के लिए वह किसी से कोई सहयोग नहीं मांग रहे हैं, बल्कि जो अपनी इच्छा से इसमें सहयोग करना चाहता है, वह कर सकता है। इस तरह के संयुक्त रूप से कार्य करने से आपसी भाईचारा बढ़ता है। इसमें मुख्य रूप से गौतम, सागर, मोहित, सुशील, संजीव, जोगिन्द्र, सुमित, मोहित, मोनू, आकाश, रोहित, शुभम, अशोक प्रजापति सहित नशा मुक्ति वाहिनी की कार्यकारी अध्यक्ष कांता व सचिव उर्मिला सहित समिति सहयोग कर रही है।
भौंरी में माता के मंदिर का पत्रकार संदीप सैनी करा रहे सौन्दर्यकरण का कार्य









