रुड़की।  ( आयुष गुप्ता ) शिक्षाविद् डॉ. विजय कुमार त्यागी को संस्कृत विषय की विभिन्न गतिविधियों एवं परिषदीय परीक्षा परिणाम को देखते हुए संस्कृत शिक्षक संघ दिल्ली ने अपने स्थापना दिवस पर संस्कृत शिक्षक रत्न सम्मान से अलंकृत किया। यह संघ विश्व की संस्कृत गतिविधियों को प्रोत्साहित, प्रेरित एवं सम्मानित करने का दायित्व निर्वहन करती हैं। कहा गया है कि भारतीय संस्कृति देववाणी संस्कृत पर आधारित हैं। बालक-बालिकाओं में संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार से उनमें संस्कारों का बीजा रोपण किया जाये, जो भविष्य में विशाल वृक्ष बनकर देश की संस्कृति की रक्षा एवं गरिमा बढ़ा सके। भारतीय संस्कृति की रक्षा का मुख्य दायित्व संस्कृत छात्र-छात्राओं तथा संस्कृत भाषा पर हैं। क्योंकि यह संस्कारों की नींव का काल हैं। संस्कृत शिक्षा संघ दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. बृजेश गौतम, महासचिव डॉ. वी. दयालु ने संस्कृत शिक्षक संघ के स्थापना दिवस के मौके पर देशभर के संस्कृत विषय पर विशिष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों एवं छात्र- छात्राओं को सम्मानित करने का संकल्प लिया। उत्तराखण्ड राज्य के भगवानपुर ब्लॉक के बीडी इंटर कॉलेज के संस्कृत विषय के सहायक अध्यापक डॉ. विजय कुमार त्यागी को संस्कृत शिक्षक रत्न 2022 सम्मान से नवाजा गया। सनद रहे कि डॉ. विजय कुमार त्यागी का शिक्षक के रुप में यह सफर वर्ष 2005 से लगातार चल रहा हैं। वह वर्ष 2005 से 2010 तक गुरूकुल महाविद्यालय में संस्कृत के प्राध्यापक रहे। उसके बाद पांच वर्षों तक गुरूकुल कांगडी विश्व विद्यालय में अस्सिटेंट प्रोफेसर रहे और वर्ष 2016 से बीडी इंटर कॉलेज में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने संस्कृत से पीएचडी, एमए, बीएड किया। वह 27 से अधिक शोध, संगोष्ठी और सेमिनार में प्रतिभाग कर चुके हैं। 13 से अधिक प्रकाशित शोध पत्र विभिन्न राष्ट्रीय और अन्तर्राष्टीय पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुये। 20 से अधिक शोध पत्रिकाओं-गं्रथो का संपादन लेखन किया। दो गीत और 50 से अधिक दोहों की रचना तथा कहानी का लेखन किया। उन्हें भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। शिक्षक रत्न मिलने पर प्रधानाचार्य संजय गर्ग, संजय पाल, ललिता देवी, पारूल शर्मा, निखिल अग्रवाल, रजत बहुखंडी, संगीता गुप्ता, ऋतु वर्मा के साथ ही डॉ. सुशील त्यागी, आचार्य संदीप त्यागी, डॉ. संजय त्यागी, अजय त्यागी, दीप शिखा के साथ ही शिक्षक संघ के सभी पदाधिकारियों और शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share