रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत का कारवाँ लगातार बढ़ रहा है, उनके कार्य में आज सामाजिक संगठन के लोगों ने अपना योगदान देते हुए उनकी जीत सुनिश्चित करने का दम भरा है। इसी कड़ी में आज एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक संगठन सर्वजन सेवा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कमाल पाशा अंसारी, ऋषिवादी कश्यप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश चेतन यादव व अखंड भारत विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवतार सिंह मिगलानी ने हरिद्वार से कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन दिया है। सभी पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा संविधान बदलने के प्रयास में है और आरक्षण को खत्म करना चाहती है, जिसके चलते कांग्रेस का सत्ता में आना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार के साथ ही पूरे प्रदेश की 5 सीटों पर गठबंधन को समर्थन दिया गया है और इस बार भाजपा को हराने का पूरा मन बना लिया है। वहीं कांग्रेस प्रदेश महासचिव सचिन गुप्ता व सुशील राठी ने तमाम पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि जो योगदान वीरेंद्र रावत के पक्ष में निर्णय लेकर सामाजिक संगठनों ने दिया है, वह उनके आभारी है और निश्चित कांग्रेस प्रत्याशी की जीत होगी। इस मौके पर ऋषिवादी कश्यप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चैतन्य यादव, सर्वजन सेवा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कमाल पाशा अंसारी, अखंड भारत विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवतार सिंह समेत बडी संख्या में गणमान्य लोग मोजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share