रुड़की।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 77वीं जयंती के अवसर पर रुड़की महानगर कांग्रेस का कार्यक्रम अमर तलाब दुर्गा चौक कैंप कार्यालय पर किया गया। जहां रुड़की महानगर कांग्रेस के सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई। जयंती कार्यक्रम में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा देश में लाई गई औद्योगिक क्रांति, संचार क्रांति, शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति, पंचायती राज व्यवस्था, युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मत का अधिकार, परिवहन के साधनों में भारत नई क्रांति की शुरुआत आदि मुख्य उपलब्धियों पर सभी वक्ताओं ने अपनी अपनी बात रखी। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष कलीम खान, पूर्व मंत्री रामसिंह सैनी, पूर्व मेयर यशपाल राणा, सचिन गुप्ता, श्याम सिंह नागयान, प्रदेश सचिव जगदेव सिंह सेखों, अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, प्रदेश सचिव पंकज सोनकर अनु० जा० विभाग, डीपी सिंह सैनी, प्रदेश सदस्य रईस अहमद आ० प्र०, रुड़की आईटी अध्यक्ष अब्दुल कादिर, अर्जुन त्यागी, सूरज नेगी, सुशील कश्यप, अनिल वर्मा, मकसूद हसन, श्रीमती कमलेश श्रीमती शोभा, राम भजन आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share