Home / राज्य / उत्तराखंड / देहरादून / UTTARAKHAND BREAKING : कार हादसे में 2 लोगों की मौत, 5 घायल

UTTARAKHAND BREAKING : कार हादसे में 2 लोगों की मौत, 5 घायल

मसूरी: राज्य में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। लगातार एक के बाद एक दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। आज सुबह मसूरी-देहरादून मार्ग पर कोल्हुखेत के पास दिल्ली की एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली नंबर की कार अनियंत्रित होकर सड़क के ऊपर वाले बैंड से नीचे सड़क पर गिर गई। जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह पानी वाले बैंड के पास हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। आसपास के लोगों द्वारा हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में घायल पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share