रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
राज्य परिवहन विभाग में सदस्य मनोनीत होने पर एड. विशाल वर्मा को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी ओर उनके भविष्य की कामना की।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि एड. विशाल वर्मा को परिवहन विभाग में सदस्य नामित करना पार्टी कार्यकर्ताओं को सीधे सरकार से जोड़ना है, ताकि आमजन सरकार से सीधे संपर्क करें और लोगों को समस्याओं का निराकरण हो सके। इस दौरान एड. विशाल वर्मा ने सभी व्यापारी नेताओं का आभार जताया। इस मौके पर शेखर सिंघल, सत्येंद्र गोयल, विपिन सिंघल, अमित वर्मा आदि मौजूद रहे।
राज्य परिवहन प्राधिकरण में सदस्य बनने पर व्यापारियों ने किया एड. विशाल वर्मा का स्वागत








