नगर निगम में हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह, राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने बेटियों को दी शाबासी

रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
आज नगर निगम रुड़की सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान नेता चौ. सुभाष नम्बरदार व संचालन राव आरिफ नियाजी ने किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि बेटियां देश का भविष्य है। आज प्रत्येक क्षेत्र में बेटियां कीर्तिमान स्थापित करते हुए माता पिता का नाम रोशन कर रही है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने कहा था कि बेटों को एक बार न पढ़ाए, लेकिन बेटियों को जरूर पढ़ाए। बेटियां शिक्षित होंगी, तो टीम परिवार शिक्षित होंगे, जबकि बेटे को पढ़ाने से एक ही परिवार शिक्षित होगा। वही कुंवर जावेद इकबाल ने बड़ी संख्या में सम्मान पाने पहुंची बेटियों का

उत्साहवर्धन किया ओर कहा कि वह छात्राओं को बड़ी संख्या में देखकर उत्साहित है। इससे जाहिर है कि बेटियां वास्तव में शिक्षा के प्रति जागरूक हो रही है। वही कुंवर जावेद इकबाल ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक लाने वाली चार बेटियों को पांच सो रूपये व पेन देकर सम्मानित किया गया। जबकि राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता हैदर जमां खां ने इन बेटियो को एक हजार का पारितोषिक दिया। वही कार्यक्रम संरक्षक व मैक्स मजीदया नेशनल फाउण्डेशन के अध्यक्ष डॉ. मतिउल्ला मजीद ने कहा कि जो बच्चे निश्चित करते है कि उन्हें किस फील्ड में जाना है, वह उसी अनुरूप अपनी तैयारी करते है। उन्होंने कहा कि बच्चे गाइड करने वालों से चर्चा करते रहे। उन्होंने कहा कि मेहनत ही सफलता की परिभाषा है। जिस फील्ड में आपको मजा आता है, उसी फील्ड में आगे बढ़े, अन्यथा जीवनभर

कंफ्यूजन होता है। वही अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में चौ. सुभाष नम्बरदार ने कहा कि बेटियां वास्तव में आज आगे बढ़ रही है, एक समय था जब बेटियों को पढ़ाई से दूर रखा जाता था, लेकिन आज बेटियां पढ़ाई में सबसे आगे है। उन्होंने बेटियों को प्रोत्साहित किया ओर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। वही कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का राबिया सबिया एजुकेशनल एवं वेलफेयर सोसाइटी के सचिव राव आरिफ नियाजी ने धन्यवाद व्यक्त किया ओर कहा कि यह बच्चों को प्रोत्साहित करने की दिशा में उनका एक छोटा सा प्रयास है, जिसे आप सभी लोगों के सहयोग से आगे बढ़ाया जाएगा।
कार्यक्रम में दुर्गा मॉडर्न स्कूल, जीजीआईसी स्कूल, आर्य कन्या स्कूल्स शहीद भगत सिंह स्कूल इमलीखेड़ा समेत अनेकों स्कूलों से पहुँची छात्राओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे ओर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share