उत्तरकाशी: उत्तरकाशी SP मणिकांत मिश्रा ने जिले का कार्यभार संभालने के बाद ही नशा तस्करों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया था। इसके तहत लगातार नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। 3 दिन पहले पुलिस ने स्मैक के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आज फिर से मनेरी इंस्पेक्टर खुशीराम पाण्डेय ने चैंकिग के दौरान सूचना मिली की दो लोग चरस लेकर बाइक पर जा रहे हैं।

पुलिस टीम सतर्क होकर चेकिंग करने लगी, इस दौरान मनेरी झरने के पास एक बाइक सवार दो लोग आते दिखाई दिये, जिनको पुलिस टीम द्वारा रोका गया। पुलिस के रोकने पर दोनों बाइक मोड़कर फरार होने का प्रयास करने लगे। इस दौरान पुलिस ने उनको पकड़ लिया। उनके कब्जे से अवैध चरस बरामद की गई। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर उक्त दोनों अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त
1-गौतम सिंह रावत निवासी ग्राम भंकोली थाना मनेरी जनपद उत्तरकाशी।
2-महेश कुमार पुनिवासी ग्राम भंकोली थाना मनेरी जनपद उत्तरकाशी हाल निवास ग्राम डांग थाना कोतवाली उत्तरकाशी।

बरामद माल- 1.750 किग्रा अवैध चरस, मोटर साईकिल

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share