रुड़की।
भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कुरुक्षेत्र सांसद नायब सिंह सैनी बृहस्पतिवार को रुड़की पहुँचे। जहां उन्होंने भाजपा के कद्दावर नेता व पूर्व राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी के आवास पर पहंुचकर उनकी धर्मपत्नि के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। साथ ही भगवान से प्रार्थना करते हुए परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति देने व मृत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की कामना की। साथ ही उन्होंने श्यामवीर सैनी की हौंसलाफजाई की।

उसके बाद नायब सिंह सैनी ने रामनगर स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान किया और कहा कि जबसे केंद्र में भाजपा की सरकार आई हैं। ओबीसी समाज के लिए विकास के नये रास्ते निकाले हैं। उन्होंने बताया कि जब देश में कांग्रेस की सरकार रही, तो उन्होंने ओबीसी समाज के लिए कुछ नहीं किया केवल वोटों का इस्तेमाल कर सत्ता पाई। अब ऐसा नहीं हैं, जबसे केंद्र में मोदी की सरकार बनी हैं। ओबीसी समाज के लिए उन्होंने बड़े काम किये। जिनमें 27 प्रतिशत आरक्षण, नीट की परीक्षा व अन्य पदों के लिए दिया। यही नहीं हाल ही में अपने कैबिनेट का विस्तारीकरण करते हुए ओबीसी वर्ग के 27 मंत्रियों को जगह दी। जो यह साबित करती हैं कि वास्तव में भाजपा सरकार ही ओबीसी वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र के नक्शे कदम पर धामी सरकार भी ओबीसी वर्ग के लिए प्रमुखता से कार्य कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा संगठन को आश्वस्त किया कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में ओबीसी समाज भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा और पार्टी प्रत्याशियों की जीत में मील का पत्थर साबित होगा। इससे पूर्व भाजपाईयों ने उनका रुड़की पहंुचने पर जोरदार स्वागत किया। प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, उपाध्यक्ष किरण चौधरी, जिला महामंत्री ओदश सैनी, आयोग की अध्यक्षा डॉ. कल्पना सैनी, चौ. धीर सिंह, दीपक सालार, प्रदीप पाल, सतीश सैनी, संजय सैनी, प्रदीप सचदेवा, संजय कश्यप, नाथीराम सैनी आदि भाजपाई मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share