Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / भगवानपुर नगर पंचायत पर आसपा नेताओ ने लगाया भेदभाव का आरोप, उतरवाए जा रहे बैनर

भगवानपुर नगर पंचायत पर आसपा नेताओ ने लगाया भेदभाव का आरोप, उतरवाए जा रहे बैनर

रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
आजाद समाज पार्टी का जैसे जैसे भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र में कुनबा बढ़ रहा है, वैसे वैसे ही यहां से विधानसभा के दावेदार अमित कुमार को राजनीतिक षड्यंत्रो का भी शिकार होना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर अमित कुमार द्वारा वीडियो डालकर राजनीतिक विपक्षियों पर उनके बैनर पोस्टर उतरवाने का आरोप लगाया है, उक्त सम्बन्ध में उन्होंने नगर पंचायत भगवानपुर के ईओ से मुलाकात कर जबरन उतरवाए गए पोस्टर बैनर की बाबत जानकारी ली, तो ईओ ने बताया कि डीएम के आदेश पर उक्त बैनर पोस्टर उतरवाए जा रहे है। जबकि उन्होंने कांग्रेस, भाजपा के लगे पोस्टर बैनर न उतरवाने पर सवाल उठाया, ओर कहा कि जान बूझकर नगर पंचायत यह कदम उठा रही है, जिसमें व्यक्ति विशेष के पोस्टर बैनर उतरवाए जा रहे है, यहां नगर पंचायत कुछ व्यक्तियों के इशारे पर काम कर रही है, जिसे किसी सूरत बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर पंचायत बिना किसी भेदभाव के काम करें, अन्यथा जल्द ही बड़ा धरना प्रदर्शन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share