Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम के आगमन के विरोध में यूकेडी कार्यकर्ताओ ने किया विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम के आगमन के विरोध में यूकेडी कार्यकर्ताओ ने किया विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के रुड़की आगमन पर यूकेडी कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध करते हुए प्रदर्शन किया और नारेबाजी की, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
आज भाजपा जिला कार्यालय रुड़की पर प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का कार्यक्रम तय था। जिसकी सूचना यूकेडी कार्यकर्ताओं को मिली, तो उन्होंने दुष्यंत गौतम के विरोध का निर्णय लिया। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय के लिए भगत सिंह चौक से विरोध प्रदर्शन शुरू किया, जैसे ही कार्यकर्ता गणेशपुर पुल पर पहुंचे, तो गंगनहर कोतवाली पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया, जिससे उनमें ओर ज्यादा आक्रोश फैल गया।
जिलाध्यक्ष दीपक लाखवान ने कहा कि जो वीआईपी उत्तराखंड की बेटी के शोषण में शामिल है, उसे भाजपा बार बार उत्तराखंड क्यों बुलाती है, क्या भाजपा उत्तराखंड की भावनाओं से खिलवाड़ करती है, आखिर क्यों भाजपा सरकार वीआईपी को बचाने में लगी है। क्या यहां की बहन बेटियों की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी नहीं होनी चाहिए, क्यों भाजपा में दरिंदों को संरक्षण दिया जा रहा है। केंद्रीय संगठन मंत्री शिवकुमार सैनी ने कहा कि भाजपा “बेटी बचाओ” का नारा देकर उनके ही शोषण में जुटी है। भाजपा राज में ही बेटियां सुरक्षित नहीं है। उनका शोषण भाजपा के ही नेता करने में जुटे है। वहीं केंद्रीय सचिव महक सिंह सैनी एडवोकेट ने जिस सरकार में अंकिता भंडारी के वीआईपी का खुलासा नहीं हो पाया, उस तथाकथित वीआईपी को भाजपा संगठन सम्मानित कर प्रदेश की मर्यादा को भंग करने में जुटा हुआ है। ऐसे तथाकथित वीआईपी को उत्तराखंड में घुसने नहीं दिया जाएगा।
गिरफ्तार होने वालों में केंद्रीय संगठन मंत्री शिव कुमार सैनी, जिलाध्यक्ष मास्टर दीपक लाखवान, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, प्रवक्ता विमल शर्मा, महामंत्री आनंद राज पनियाला, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष सुरेश कुकरेती, प्रवक्ता विजय शर्मा, संगठन मंत्री अंकित राणा, राकेश चौहान सदस्य, महिला वरिष्ठ आंदोलनकारी शकुंतला सती, श्रीमती रितु कड़ियाल रीना, रेनू चंद्रा, बबीता रावत, प्रमिला पुंडीर, मीणा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share