रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) हरिद्वार जिला पंचायत चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए आगामी 10 अक्टूबर को कांग्रेस हरिद्वार जिला मुख्यालय का घेराव करेगी। इस घेराव में प्रदेश अध्यक्ष समेत प्रदेश के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एक बैठक रुड़की में आयोजित की गई।
रुड़की स्थित सिविल लाईन में कांग्रेस महासचिव सचिन गुप्ता के आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पहंुचे प्रदेश संगठन के महासचिव विजय सारस्वत ने कहा कि हरिद्वार में सम्पन्न हुये जिला पंचायत चुनाव में भाजपा सरकार ने सत्ता का दुरूपयोग करते हुए बड़ी धांधली की हैं। जान-बूझकर जीते हुए प्रत्याशयों को हराने का काम किया गया। विरोध करने पर लोगों के उपर पथराव और लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने लोकतंत्र को कमजोर करने का कार्य किया हैं। जिसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इसके साथ ही जनता के सामने भी इसकी सच्चाई रखी जायेगी। इसके विरोध में आगामी 10 अक्टूबर को जिला मुख्यालय हरिद्वार पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में किया जायेगा। बैठक में प्रदेश महासचिव सचिन गुप्ता ने कहा कि जब तक हम अपने लेाकंतत्र को मजबूत नहीं करेंगे, तब तक इस तरह से ही भ्रष्ट सरकार अपनी गुंडागर्दी दिखाती रहेगी। हम सबको एकजुट होकर इस गुंडागर्दी का विरोध करना होगा। महानगर अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि इसके लिए हम सबको अधिक से अधिक संख्या में अपने कार्यकर्ताओं को हर एक वार्ड, क्षेत्र से हरिद्वार में आयोजित होने वाले एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में भाग लेना और सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी इस प्रदर्शन में भाग लंेगे। बैठक में सुधीर शांडिल्य, हेमेन्द्र चौधरी, हाजी नौशाद, पंकज सोनकर, उम्मेद गाजी, गौरव प्रधान, रईस अहमद, अल्तमश अब्बास, हाजी शाकिर, सौरभ चौरसिया आदि कंाग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share