बड़कोट डिग्री काॅलेज में धूमधाम से बनाया गया महिला दिवस

बड़कोट: राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. एके तिवारी ने की। कार्यक्रम महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. पुष्पांजलि आर्य के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। छात्र-छात्राओं ने महिलाओं के लिए विकास की संभावनाओं, दशा-दिशा के बारे में चर्चा की।

डॉ. विजय बहुगुणा, डॉ. बीएल थपलियाल, दिनेश शाह ने छात्र छात्राओं को संबोधित किया। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं में हेमंत सिंह आर्य, अखिलेश, कुमारी यशोदा, कुमारी अंजली एवं कुमारी शालिनी आदि ने समाज में महिलाओं की स्थिति और दशा-दिशा पर अपना वक्तव्य रखा। कार्यक्रम में प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया। छात्र-छात्राओं को विकास के क्षेत्र में विस्तृत जानकारियां दी। इस अवसर पर डॉ. डीएस मेहरा, डॉ. बीपी बहुगुणा, डॉ. जगदीश चंद्र रस्तोगी, डॉ. अर्चना कुकरेती, विनय शर्मा, राकेश रमोला, दया प्रसाद, डॉ. युवराज शर्मा आदि मौजूद रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share