• कौन होगा अगला CM ?

  • चौंकाने वाला होगा BJP का फैसला।

देहरादून : राज्य के 9वें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे के बाद अब नए सीएम को लेकर लगातार कयासबाजी का दौर जारी है। हर कोई अपने-अपने हिसाब से सीएम के चेहरों के लिए नामों को चर्चाओं में होना बता रहे हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी का हाईकमान मुख्यमंत्री का चेहरा तय करता है।

हाईकमान जो भी चेहरा तय करेगा, आज विधायक दल में उसी को नेता चुना जाएगा। अब सवाल यह है कि भाजपा किसी युवा चेहरे पर भरोसा जताती है या फिर किसी अनुभवी नेता को राज्य की कमान सौंपती है। धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, रमेश पोखरियाल निशंक के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं।

इधर, सूत्रों की मानें तो भाजपा दो नए युवा चेहरों पर दांव खेल सकती है। इन दो युवा चेहरों में एक नया मुख्यमंत्री होगा और दूसरा नया प्रदेश अध्यक्ष। इस तरह से भारतीय जनता पार्टी नए चेहरों के साथ अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अपना दमखम दिखाएंगी।

माना जा रहा है कि अनिल बलूनी को नया सीएम बनाया जा सकता है। जबकि पुष्कर सिंह धामी को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने की उम्मीद है। साथ ही मंत्रिमंडल में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। बहराल भाजपा की दिल्ली में संसदीय बोर्ड बैठक में ही मुख्यमंत्री का नाम घोषित किया जाएगा। फिलहाल राज्य में नामों पर चर्चा चल रही है। इन पर नए सीएम के नाम का ऐलान होने पर विराम लगेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share