रुड़की।  ( आयुष गुप्ता ) आज भाजपा जिला कार्यालय रुड़की पर जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति के नेतृत्व में नव-नियुक्त मंडल अध्यक्षों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा तथा अन्य पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रवीण संधू तथा अरविंद गौतम ने संयुक्त रुप से किया। इस दौरान नव-नियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्षों को जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों द्वारा पुष्प हार पहनाये गए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने सभी नव-नियुक्त मंडल अध्यक्षों को पार्टी हित में कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया। साथ ही कहा कि वह संगठन को मजबूती प्रदान करने में अपनी अहम भूमिका निभायेंगे। वहीं विधायक प्रदीप बत्रा ने भी नव-नियुक्त मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएं दी और उनहें पार्टीहित में कार्य करने का आहवान किया। नव-नियुक्त मंडल अध्यक्षों में रुड़की पश्चिमी मंडल से संजीव तोमर, रुड़की पूर्वी मंडल से संजय त्यागी, भगवानपुर नगर से योगेंद्र सैनी, भगवानपुर ग्रामीण से मनोज चैधरी, झबरेड़ा नगर से सुदेश चैधरी, झबरेड़ा ग्रामीण से संजय कश्यप, सुभाषनगर से आदित्य रोड, पिरान कलियर से पंकज पाल, खानपुर मंडल से मनोज पंवार, लंढोरा मंडल से रवि राणा, मंगलौर नगर से विकास मित्तल, मंगलौर ग्रामीण से संजय धारीवाल शामिल हैं। सभी नव-नियुक्त मंडल अध्यक्षों ने जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। स्वागत करने वालों में जिला महामंत्री आदेश सैनी, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सागर गोयल, मंडी अध्यक्ष एड. बृजेश त्यागी, सुशील राठी, डाॅक्टर राजेश सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष राज्यपाल, सरदार सतबीर सिंह, भरत कपूर, दीपक अरोड़ा, ललित पाल, मोहम्मद यूसुफ, बृजमोहन सैनी, सचिन कश्यप, हरिमोहन गुप्ता, नरेंद्र जैन, मंडल महामंत्री प्रवीण संधू, अरविंद गौतम, जिला उपाध्यक्ष सावित्री मंगला, भीम सिंह, सूर्यवीर मलिक, प्रमोद चैधरी, मधुप त्यागी, प्रदीप पाल, चतर सिंह, जिला मंत्री सतीश सैनी, राजबाला, जिला कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, जिला कार्यालय प्रभारी बीएल अग्रवाल आदि मौजूद रहे। बाद में सभी पदाधिकारियों ने भाजपा जिंदाबाद, प्रदेश अध्यक्ष जिंदाबाद व जिलाध्यक्ष जिंदाबाद के नारे लगाये।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share