वार्डवासियों का आरोप, पार्षद को नही जन समस्याओं से सरोकार

रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
वार्ड नंबर-19 सफीपुर से भाजपा पार्षद बीरा देवी की कार्यशैली को लेकर स्थानीय लोगो मे काफी नाराजगी है।
क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि ना तो वह क्षेत्र के लोगों से मिलती है और न ही उनकी समस्याओं से अवगत है ओर ना ही उनके द्वारा क्षेत्र की समस्या को गंभीरता से लिया जाता है। चुनाव जीतने के बाद से अब तक भाजपा पार्षद बीरा देवी क्षेत्र में कहीं नजर नहीं आई, तो वही उनके प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रहे सूरज नेगी द्वारा आपदा में अवसर ढूंढने का कार्य भी बखूबी किया गया।
गौरतलब हो कि पिछले साल बरसात के समय में अत्यधिक बारिश होने के कारण कई घरों में हुए जल भराव से नुकसान की भरपाई के लिए सरकार द्वारा पांच-पांच की धनराशि के चेक आवंटित किए गए थे, जिसमें बतौर पार्षद प्रतिनिधि द्वारा जरूरतमंदों को चेक न देकर अपने शुभचिंतकों को चेक दिलवाए गए, तो वही उनसे कमीशन के रूप में 1000 भी मांगे गए थे, अब फिर से बरसात का मौसम शुरू होने वाला है, मानसून ने भी दस्तक दे दी है, तो क्षेत्रवासियों के लिए फिर एक बार आपदा में अवसर ढूंढ़ने का काम होने जा रहा है। इस बार देखते हैं कि पार्षद प्रतिनिधि कितने लोगों को नुकसान की भरपाई के लिए चेक वितरित कराते हैं और कितना कमीशन मांगते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share