मंगलौर। ( आयुष गुप्ता) ) एसएसपी द्वारा अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न टीमों को इस कार्य में लगाया गया तथा अलग-अलग क्षेत्र में नशा माफियाओं के विरुद्ध टास्क दिया गया। जिसके फलस्वरुप मंगलौर पुलिस के द्वारा संयुक्त रुप से सीआईयू रुड़की की टीम के साथ मिलकर बुधवार को कार्यवाही करते हुए 03 आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जिनके कब्जे से आकाश दीप काॅलोनी कर्नल एनक्लेव मंगलौर से भारी मात्रा मंे 200 लीटर कच्ची शराब नाजायज बरामदगी व उपकरण बरामद किये गये, साथ ही मौके से लगभग 800 लीटर लाहन बरामद को नष्ट किया गया। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसके विरूद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपियों में रवि कुमार पुत्र काशीराम निवासी ग्राम बिझौली कोतवाली मंगलौर, परमानंद उर्फ आनंद पुत्र अतर सिंह निवासी ग्राम नात्थूखेड़ी कोतवाली मंगलौर, सौरभ पुत्र जोमपाल निवासी ग्राम नात्थूखेड़ी कोतवाली मंगलौर शामिल रहे। पुलिस टीम में निरीक्षक भगवान मेहर, एसआई मनोज सिंह कठैत, कां. तेजपाल, शिवकुमार के अलावा सीआईयू रुड़की से अ.उ.नि. अश्वनी यादव, हे.कां. मनमोहन भंडारी, कां. आशीष, अजय काला, रविंद्र खत्री, महिपाल तोमर शामिल रहे।
मंगलौर पुलिस की अवैध कच्ची शराब पर स्ट्राइक, 200 लीटर कच्ची शराब बरामद








