रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) खजूरी गांव में मंगलवार को कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बोलते हुए उत्तराखण्ड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव विकास त्यागी ने कहा कि राज्यभर में 26 जनवरी से शुरू होने वाले हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा 26 जनवरी को देहरादून में इस अभियान की शुरूआत करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों ने देश को बर्बाद कर दिया। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही हैं। इसके अलावा तमाम सरकारी संस्थाओं का सरकार निजीकरण करने जा रही हैं। इसके साथ ही रेलवे में लगातार निजीकरण हो रहा हैं तथा बैंकों का निजीकरण जारी हैं। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी हैं। साढ़े तीन सौ रुपये का रसोई गैस सिलेण्डर होने पर सड़कों पर उतरकर हंगामा करने वाली भाजपा को अब 1100 रुपये का सिलेण्डर सस्ता लग रहा हैं। उन्होंने कहा कि डीजल-पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं तथा वहीं किसानों की फसल के दाम सरकार नहीं बढ़ा पा रही हैं। उत्तराखण्ड में पिछले छः साल में यह सरकार एक भी भर्ती ठीक से नहीं कर पाई। बेरोजगारों के हितों पर कुठाराघात किया जा रहा हैं। प्रदेश में भ्रष्टाचार ने सारी हदें पार कर दी। ये ही नहीं भाजपा देश में नफरत का माहौल बना रही हैं। कांग्रेस पार्टी इस माहौल को सौहार्द से समाप्त करने का काम करेगी। हाथ से जोड़ो यात्रा में सभी वर्गों को पार्टी से जोड़ा जायेगा तथा भाजपा की गलत नीतियां भी जनता को बतायेंगे। इस मौके पर पूर्व जिपं सदस्य मुल्कीराज सैनी, चै. जिले सिंह, मनोज त्यागी, मनमोहन सिंह, राजकुमार त्यागी, पंजाब कश्यप समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share