रुड़की।  ( आयुष गुप्ता ) हाल ही में मंगलौर के एक आश्रम में एक साध्वी का फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसे लेकर आश्रम की साध्वी मैत्रेयी ने प्रेसवार्ता कर इस वीडियो का खंडन किया। उन्होंने बताया कि यह आश्रम को बदनाम करने की साजिश हैं और मेरे खिलाफ षड़यंत्र कर यह वीडियो वायरल की गई। सनद रहे कि एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमें साध्वी तमंचे से फायर करते हुए तलवार लहरा रही हैं, यह वीडियो सोशल मीडिया पर सूर्खियां बटौर रहा हैं। हालांकि यह वीडियो कबकी हैं, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। साध्वी के साथ एक युवक भी नजर आ रहा हैं। साध्वी ने कहा कि इस वीडियो को बनाने का क्या मकसद हैं और क्यों वायरल किया गया। उन्होंने कहा कि हमारे शास्त्रों मंे हथियारों की पूजा होती हैं और चलाना भी सिखाया जाता हैं। उन्होने कहा कि इस तरह की फायरिंग और तलवार बाजी की गई हैं, यह तो दशहरा या दुर्गा पूजा की होगी। इसका किसी तरह से कोई लेना-देना नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वीडियो वायरल करने वाले का उद्देश्य केवल धार्मिक दंगे कराकर मंगलौर क्षेत्र का माहौल खराब करने का हैं। साध्वी मैत्रेयी ने कहा कि वह समाजसेवा करती हैं। चाहे वह हिन्दू धर्म हो या मस्लिम। उनके पास जो भी काम लेकर आता हैं, वह उसके साथ हमेशा खड़ी रहती हैं। वीडियो की बाबत पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह वीडियो मेरी हैं, लेकिन मैं हैरान हूं कि आखिर यह वीडियो वायरल क्यों की गई और इसके पीछे क्या मकसद हैं। उन्होंने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए और जिसने भी यह वीडियो बनाया या वायरल किया, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share