रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) बीडी इंटर काॅलेज भगवानपुर में उत्तराखण्ड राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से आयोजित बालिका महोत्सव का शुभारंभ राज्यसभा सासंद डाॅ. कल्पना सैनी ने किया। इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमारा देश धन-धान्य की देवी लक्ष्मी का देश हैं तथा ज्ञान-बुद्धि, विवेक की देवी मां सरस्वती का देश हैं। हमारे देश में भगवान राम को प्रेरणा देने वाली मां सीता रही। कृष्ण की उर्जा राध रही, लेकिन ऐसी क्या मजबूरियां रही कि हमें बालिका

महोत्सव या महिला दिवस मनाने की आवश्यकता हुई। उन्होंने कहा कि मुगलों ने महिलाओं को भोग-विलास की वस्तु माना। जिन बालिकाओं के हाथों में कलम-किताब होनी चाहिए थी, उन्हें झाडू व चूल्हा-चैका करने के लिए मजबूर किया गया। मर्यादाओं तथा संस्कारों के नाम पर चार दीवारी में कैद कर रखा गया। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को अधिक साधन-सम्पन्न तथा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जा रहे हैं। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान ने सफलता प्राप्त की। आज महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। वहीं विधायक ममता राकेश ने कहा कि उनके पति स्व. सुरेन्द्र राकेश इसी विद्यालय में शिक्षक थे। उन्होंने विधायक निधि से विद्यालय में बरामदा बनाने की घोषणा की तथा दो कमरे टीएचडीसी के माध्यम से बनवाने का आश्वासन दिया। वहीं उत्तराखण्ड राज्य बाल कल्याण परिषद की महासचिव पुष्पा मानस ने बाल कल्याण परिषद द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों के बारे में बालिकाओं को अवगत कराया। वहीं डाॅ. पल्लवी वर्मा ने छात्राओं को हैल्थ तथा हाईजीन के बारे में बताया। डाॅ. प्रीति कंडवाल ने बच्चों की कैरियर काउंसलिंग की। इस मौके पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रा कु. प्राची जैमिनी प्रथम, कु. अलीशा द्वितीय व नव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं समूहगान में काॅलेज की छात्राओं ने प्रथम तथा सिकरोढ़ा काॅलेज की छात्राओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन के क्षेत्र में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त जगदीश बावला, बालिका कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष मधुबेरी, वी.के. डोभाल, भारत विकास परिषद की प्रांतीय महासचिव मनीषा सिंघल, विद्यालय के प्रबन्धक हुकम सिंह सैनी, खण्ड शिक्षा अधिकारी संजीव जोशी, प्रधानाचार्य भीकम सिंह, सरोजनी गुप्ता, सुरेन्द्र निरंजन, कर्मवीर चैधरी, अशोक शर्मा ‘आर्य’, नूतन चैधरी, रीना, अनिता बडथ्वाल, कु. ललिता, संजय पाल, निखिल अग्रवाल, अनुदीप, पारूल, अर्चना पाल, नीतू शर्मा, नेत्रपाल सोलंकी, सुधीर सैनी, जुल्फुकार, रजत बहुखंडी, विजय त्यागी, सैयद त्यागी, बृजमोहन, वसीम, अशोक, राजकुमार, लोकेश, महावीर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी संजीव जोशी व संचालन डाॅ. कल्पना सैनी ने किया। बाद में प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने सभी का आभार प्रकट किया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share