रुड़की।  ( आयुष गुप्ता ) गत रात्रि अज्ञात युवकों ने झबरेड़ा की एक कॉलोनी में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। रात को हुई फायरिंग से लोग दहशत में आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी भाग निकले। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
जानकारी के अनुसार झबरेड़ा की जटौल रोड पर बाग कॉलोनी में तीन बाईक पर सवार छः युवक घुस आए। युवकों ने अचानक कॉलोनी में ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दी। लगभग 8 राउंड फायरिंग के बाद आरोपी युवक गाली-गलौच करते हुए भाग निकले। फायरिंग होने से क्षेत्रवासी दहशत में आ गए। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर कारतूस के खाली खोखे बरामद किए। वही पुलिस ने आरोपियों के बारे में लोगो से जानकारी जुटाई। झबरेड़ा के लोग यह नहीं समझ पा रहे हैं कि आरोपी किस लिए आए थे और गाली किस व्यक्ति को दे रहें थे। फायरिंग की घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं चल रही है। वही लोग घटना से सहमे हुए है। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share