रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नगला कुबडा जिपं सीट से अनीता पत्नी विपिन ने भारी मतों से जीत हासिल की और अपने विरोधियों को पटखने दी। जब यह सूचना गांव में पहुंची, तो खुशी की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में उनके समर्थक उनके आवास पर पहुंचे और उन्हें जीत की शुभकामनाएं दी। वहीं जिला पंचायत सदस्य बनने के बाद अनीता पत्नी विपिन अपने पति के साथ पूर्व विधायक चौधरी यशवीर सिंह और पूर्व राज्यमंत्री डॉ. गौरव चौधरी का आशीर्वाद लेने पहुंची। इस दौरान चौधरी यशवीर सिंह ने जिला पंचायत सदस्य अनीता व उनके पति विपिन के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनकी मुक्तकंठ से प्रशंसा की। चौ. यशवीर सिंह ने कहा कि जनता ने जो प्यार आपको दिया है, उनके बीच में रहकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाएं। साथ ही कहा कि पंचायत चुनाव में उन्होंने जो जनमत हासिल किया हैं, वह वास्तव में काबिले तारीफ हैं। उन्होंने कहा कि जनता के बीच में रहकर ही विकास कार्यों को आगे बढ़ायें। वहीं डॉ. गौरव चौधरी ने भी पति-पत्नी दोनों की हौंसलाफजाई की। ज्ञात रहे कि नगला कुबड़ा जिपं सीट से पूर्व विधायक चौ. यशवीर सिंह व पूर्व राज्यमंत्री डॉ. गौरव चौधरी ने विपिन कुमार को जिताकर अपनी ताकत का अहसास कराया हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share