रुड़की।  ( बबलू सैनी ) शुक्रवार अपराहन 3ः30 बजे के करीब दो नकाबपोश बदमाशों ने गणेशपुर स्थित पार्षद पति कुलदीप तोमर के कार्यालय पर फायरिंग कर सनसनी मचा दी और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गये। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहंुची और अपनी छानबीन शुरू कर दी। गोली किसके इशारे पर और क्यों चलाई गई। पुलिस इसकी भी बारीकि से जांच-पड़ताल में लगी हैं। फिलहाल इस घटना से परिवार सदमे में हैं।
बताया गया है कि गणेशपुर में पार्षद पति कुलदीप तोमर का कार्यालय हैं और वह रोजाना यहां बैठकर अपने व्यापार आदि का चलाते हैं। बताया गया है कि आज दोपहर 3ः30 बजे के करीब पार्षद पति कुलदीप तोमर खाना खाने के लिए अपने घर चले गये। साढ़े तीन बजे के करीब काले रंग की पल्सर बाईक पर दो नकाबपोश बदमाश आये, जिनमें से पीछे बैठे एक बदमाश ने बाहर से ही निशाना लगाकर पिस्टल से गोली चला दी, जो शीशे को तोड़ते हुए कुलदीप तोमर की कुर्सी को छलनी करते हुए दीवार में जा घुसी। उस समय उनके कार्यालय में दीपक नाम का एक लड़का बैठा हुआ था, उसको भी गोली के छर्रे लगने की बात कही जा रही हैं। तत्काल दीपक द्वारा इस घटना की जानकारी पार्षद पति कुलदीप तोमर को दी गई। उन्होंने गंगनहर पुलिस को फोन कर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। सूचना मिलने पर गंगनहर कोतवाल एश्वर्य पाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहंुचे। सबसे पहले उन्होंने वहां मौजूद दीपक नाम कर्मचारी से जानकारी ली तथा बदमाशों के हूलिये के बारे में पूछताछ की। उसके बाद वहां की फोटोग्राफी की गई। साथ ही वहां लगे सीसीटीवी फुटैज भी खंगाले गये। बताया गया है कि दोनों बदमाश नकाबपोश थे ओर उनकी बाईक की आगे व पीछे की नम्बर प्लेट भी कपड़े से ढकी हुई थी, इसलिए उनकी पहचान नहीं हो पाई। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस लौट गई। लेकिन अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर पार्षद पति से किसी की क्या रंजिश हो सकती हैं। यहां गोली चलाने का मकसद उन्हें मारना या भयभीत करना रहा, यह तो बदमाशों की पकड़ के बाद ही खुलासा हो सकेगा। फिलहाल इस घटना को लेकर हर कोई हैरान हैं और जैसे-जैसे यह सूचना आग की तरह शहर में फैली, तो जनप्रतिनिधि व बड़ी तादाद में लोग मौके पर पहंुचे और मामले की जानकारी ली। इसे लेकर लोगों में पुलिस के प्रति भारी रोष देखा जा रहा हैं। दिनदहाड़े जिस प्रकार से बदमाशों ने यहां घटना को अंजाम दिया, वह पुलिस की कलई खोलने को नाकाफी हैं। वहीं पुलिस विभाग के आलाधिकारी भी इस घटना पर अपनी पैनी नजर बनाये हुये है। फिलहाल तो पार्षद पति द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ गंगनहर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। वहीं कोतवाल एश्वर्य पाल का कहना है कि बदमाशों को जल्द दबोचा जायेगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share